सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है,राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा विभाग मे शिक्षकों की भर्ती करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC )ने 2202 लेक्चरर की भर्ती करने का विज्ञापन दिया है।आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर 2024 से शुरू होंगी।
पद विवरण-
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शिक्षकों की भर्ती कुल 24 विषयों के लिए निकाली है जिसमे कुछ पद खेलों के कोच के भी है,कुल 2202 पदों पर भर्तियाँ होंगी।
- हिन्दी विषय के लिए कुल 350 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- संस्कृत विषय के लिए कुल 64 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- पंजाबी विषय के लिए कुल 11 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- इतिहास विषय के लिए कुल 90 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- भूगोल विज्ञान विषय के लिए कुल 210 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- समाज शास्त्र विषय के लिए कुल 16 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- रसायन विज्ञान विषय के लिए कुल 36 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- गणित विषय के लिए कुल 153 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- वाणिज्य विज्ञान विषय के लिए कुल 340 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- संगीत विषय के लिए कुल 06 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- अंग्रेजी विषय के लिए कुल 325 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- राजस्थानी विषय के लिए कुल 07 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- उर्दू विषय के लिए कुल 26 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- राजनीति शास्त्र विषय के लिए कुल 225 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- अर्थशास्त्र विषय के लिए कुल 35 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- गृह विज्ञान विषय के लिए कुल 16 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- भौतिक विज्ञान विषय के लिए कुल 147 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- जीव विज्ञान विषय के लिए कुल 67 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- चित्रकला विषय के लिए कुल 35 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- व्यायाम शिक्षा विषय के लिए कुल 37 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- कुश्ती के कोच के लिए कुल 01 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- हॉकी के कोच के लिए कुल 01 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- खो-खो के कोच के लिए कुल 01 शिक्षकों की भर्ती होगी।
- फुटबॉल के कोच के लिए कुल 03 शिक्षकों की भर्ती होगी।
शैक्षिक योग्यता-
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए तथा साथ मे BEd या DELed की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया-
- आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर से शुरू होगी जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 दिसम्बर है।
- आवेदन करने के लिए आपको RPSC की वेबसाइट पर रजिस्टर करके आवेदन करना होगा।
आवेदन शुल्क-
- सामान्य और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- ओबीसी वर्ग को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
- एससी और एसटी वर्ग को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- आवेदन पत्र जमा करने के पश्चात किसी भी प्रकार की त्रुटि को सही करने के लिए 500 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया-
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
आधिकारिक वेबसाइट-
RPSC की आधिकारिक वेबसाइट = rpsc.rajasthan.gov.in